मिशन शक्ति कार्यक्रम संविलियन विद्यालय खेड़ादास*

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मिशन शक्ति कार्यक्रम संविलियन विद्यालय खेड़ादास*

Thursday, 12 March 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T16:11:55Z
    Share
*मिशन शक्ति कार्यक्रम संविलियन विद्यालय खेड़ादास*
नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के राष्ट्रीय सपने को साकार करने वाले सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज 5 के कदमों में एक छोटा कदम शामिल करते हुए संविलियन विद्यालय खेड़ादास ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। उपस्थित महिला ग्राम प्रधान श्रीमती रामसनेही शिक्षिकाओं एवं महिला कांस्टेबल तथा बालिकाओं का स्वागत विद्यालय स्टाफ के द्वारा किया गया। नारी सुरक्षा संबंधित टिप्स एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जानकारी से युक्त बुकलेट थाना फैजगंज बेहटा से उपस्थित पुलिस स्टाफ के द्वारा बालिकाओं को दी गई। महिला कांस्टेबल श्रीमती सुदेश के द्वारा महिला एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री सर्वेश कुमार के द्वारा नारी स्वावलंबन से संबंधित संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम वाष्र्णेय ने बालिका शिक्षा के महत्व, लिंग भेद जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय में चल रहे स्वच्छता एवं नवाचारों की जानकारी दी। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ममता यादव के द्वारा कहा गया कि प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में हमारा विद्यालय लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शशिबाला ने अपनी पृष्ठभूमि के बारे में बात करते हुए बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। सचिन कुमार सिंह ने बताया की वर्तमान सत्र से विद्यालय में कार्य करने का बहुत ही सुंदर माहौल सृजित हुआ है तथा समस्त स्टाफ पूरे मनोयोग से विद्यालय के लिए समर्पित है। प्रधानाध्यापिका के द्वारा समस्त उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में हरिदत्त सैनी ए एस आइ फैजगंज बेहटा, राहुल कुमार कांस्टेबल, सुधारानी ,रूबी सिंह, सुषमा रानी, शोभा रानी, पूनम कुमारी, प्रभारानी, प्रदीप सक्सेना, दीपक ठाकुर, चेतन मिश्रा, पंचू गोपाल, पुनीत कुमार, दानवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।