टेंपो चालक का संतुलन बिगड़ने से टेंपो व ट्रेक्टर में टक्कर , दोनों चालकों को चोटें आईं, पुलिस मौके पर पहुंची
आसफपुर ( बदायूं ) - बीते दिन गुरुवार देर शाम आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर एक टेंपो चालक अचानक संतुलन खो बैठा जिससे बिसौली की ओर से चंदौसी जा रहे आलू भरे ट्रेक्टर ट्राला से टकरा गया जिससे ट्रेक्टर चालक व टेम्पो चालकों के मामूली चोटें आई है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो चालक द्वंद्व पुर निवासी गोपी पुत्र रामदयाल को नजदीकी सी एच सी पर भर्ती कराया जबकि ट्रेक्टर चालक किसी निजी अस्पताल में इलाजरत है ।
यह घटनाक्रम बीते गुरुवार शाम के समय का बताया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेंपो चालक गोपी के पास टेंपो चलाने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं बताए जा रहे हैं ।
शेष घटनाक्रम जांच का विषय है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
