स्वयं सहायता समूह के सदस्यों / पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) - स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीर पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व पदाधिकारियों का तीन दिवसीय अनावसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते गुरुवार को देर शाम संपन्न हुआ ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक बुद्धसेन राजपूत , हेमलता राजपूत , सुरेन्द्र सिंह राठौर व सुमन ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
इस कार्यक्रम में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की लगभग 120 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी व प्रशिक्षण कार्यकम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को 300/- प्रति महिला प्रतिभागी को नकद धनराशि व एक एक प्रशिक्षण किट बैग भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
