वजीरगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर मान्यवर कांशीराम जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

वजीरगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर मान्यवर कांशीराम जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Sunday, 15 March 2026 | March 15, 2026 Last Updated 2026-03-15T17:49:50Z
    Share
कांशीराम जयंती पर चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में अर्पित किए श्रद्धा सुमन। वजीरगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर मान्यवर कांशीराम जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


 बदायूं नगर पंचायत वजीरगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने आज 15 मार्च 2026 को मान्यवर श्री कांशीराम जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जहीर अहमद ने मान्यवर कांशीराम जी के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्षों को याद किया।



 उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता, भाईचारे तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।