दातागंज ब्लॉक के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी में स्थित हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दो वरिष्ठ अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में जीएम सुधीर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

दातागंज ब्लॉक के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी में स्थित हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दो वरिष्ठ अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में जीएम सुधीर

Thursday, 12 March 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T16:23:28Z
    Share
दातागंज ब्लॉक के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी में स्थित हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दो वरिष्ठ अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में जीएम सुधीर कुमार गुप्ता (55 वर्ष) और ए जीएम हर्षित मिश्रा (40 वर्ष) शामिल हैं। घटना दोपहर 2:00 बजे की है, जब दोनों अधिकारी अपने ऑफिस में थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बोलोरो गाड़ी (UP 24 A C 10001) प्लांट की गाड़ी में चार कर्मी अपनी सेकंड सिफ्ट में दातागंज से ड्यूटी करने आए थे। इनके साथ रामू सिंह सैजनी पूर्व प्रधान का भतीजा भी आया था, जिस पर हत्या का आरोप बताया जा रहा है।बिना चेक किए गाड़ी अंदर गई 
बताया जा रहा है कि पहले से कुछ वेंडर का विवाद चल रहा था, जिसको लेकर पहले भी नोक झोंक हुई थी। इससे पहले जीएम से भी इसी को लेकर विवाद चला था, जिसके बाद उन्होंने अपना ट्रांसफर करवा कर मुंबई चले गए थे। उनके बाद इन्हें तैनाती यहां मिली थी।
इस घटना की खबर सुनकर डी आई जी बरेली, बदायूं डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी बदायूं सी ओ दातागंज, हजरतपुर थाना अध्यक्ष, मूसाझाग थाना अध्यक्ष कादरचौक थाना अध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक अभी कोई ठोस सबूत प्राप्त नहीं हुआ है बताया जा रहा है कि आरोपी ने दातागंज थाने में सिलेंडर भी कर दिया है

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट