बिनावर के स्कूल में एनसी क्लास में पढ़ने बाली बच्ची की पैर की अंगुली कटी: परिजनों ने टीचर स्टाफ पर सूचना न देने का लगाया आरोप, कहा कि टीचर स्टाफ की लापरवाही के चलते मेरी बच्ची की उंगली कटी है
संवादाता मोहम्मद तारिक गाजी
बिनावर: बदायूं जिले के थाना बिनावर के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय में बिनावर निवासी इरशाद अली की प्यारी सी पुत्री हिबा नूर एनसी क्लास में पढ़ने जाती है, जहां झूले पर हिबा नूर के पैर की अंगुली कट कर अलग हो गई, इस दौरान में टीचर स्टाफ ने हिबा नूर परिजनों को बताना भी उचित नहीं समझा, इरशाद ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी है, हिबा नूर कहती थी कि पापा बड़े होकर पुलिस में जाऊंगी, यह बताते हुये पिता इरशाद बिलख - बिलख कर रो पड़ा...
इस मामले में थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि इस मामले में कोई एप्लीकेशन थाने में नहीं आई है, केवल उंगली कटने की जानकारी मिली है जिसमें बच्ची के पिता इरशाद अली कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
