अवैध ऑटो स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस की मेहरबानी से लगता है जाम

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

अवैध ऑटो स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस की मेहरबानी से लगता है जाम

Monday, 16 March 2026 | March 16, 2026 Last Updated 2026-03-17T02:44:23Z
    Share
अवैध ऑटो स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस की मेहरबानी से लगता है जाम

बदायूं। शहर में अवैध ऑटो टैक्सी स्टैंडों को लेकर ट्रैफिक पुलिस की मेहरबानी से जाम का सबब बन रही है। शहर के ट्रैफिक प्रभारी यातायात व्यवस्था सुधारने के भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन शहर में कई ऐसे इलाके हैं, जहां रोजाना सुबह से लेकर शाम तक डग्गामारी होती है। सड़क के किनारे ही अस्थायी रूप से वाहन स्टैंड बने हुए हैं। जिले में लगातार वाहनों की चेकिंग होती रहती है पर यातायात पुलिस भी इधर से रोजाना देखकर निकलकर जाती है। वाहन को सड़क पर खड़े करके यात्रियों को बैठाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं होती। यही वजह है कि शहर में न तो डग्गामारी खत्म हो रही है और न ही बनाए गए अस्थायी वाहन स्टैंड खत्म हो रहे हैं। शहर में आंबेडकर पार्क के नजदीक नगर पालिका की ओर से एक बोर्ड भी लगाया गया था, जिसे पर नो

पार्किंग लिखा हुआ था लेकिन अब वह बोर्ड तोड़कर अलग कर दिया गया है। सुबह से लेकर शाम तक तमाम ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो और मैजिक वाहन खड़े होते हैं। कभी-कभी स्थिति यह बन जाती है कि लोगों को इधर से पैदल निकलना तक दूभर हो जाता है। अंबेडकर पार्क पुलिस लाइन चौराहा, लावेला चौक, गोपी चौक, गांधी ग्राउंड के नजदीक लोडर वाहनों का स्टैंड है तो रोडवेज बस अड्‌डे के नजदीक कार और टैक्सी वाहन खड़े होते हैं। जिसकी वजह से अधिका अधिक जाम की स्थिति बनी रहती है यहां वर्षों से इन वाहनों को अड्‌डा बना हुआ है। कई बार अधिकारियों के सामने बात पहुंची है और अभियान भी चले हैं लेकिन अस्थायी वाहन स्टैंड नहीं हटे स्थिति जैसी की तैसी बनी हुई है। जिला अस्पताल के सामने आंबेडकर पार्क के नजदीक सड़क किनारे कई वाहन खड़े रहते हैं। चालक हेल्पर आवाज लगाकर यात्रियों को बैठते दिख जाएंगे। इस रोड

पर कचहरी कलेक्ट्रेट जिला अस्पताल महिला अस्पताल के मरीजों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इधर से अन्य वाहनों को गुजरना और मुश्किल हो जाता। पुलिस लाइन चौराहे पर अलापुर और कुंबरगांव, दातागंज, उझानी मार्ग पर जाने वाले वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। उनके चालक हेल्पर यात्रियों को बुलाकर बैठा रहे थे। उनके नजदीक से आने-जाने वाले वाहन गुजर रहे थे। वहां जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है, चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। दावा किया जाता है कि पुलिस कर्मी सीसीटीवी कैमरों में वाहन खड़े देखकर आ जाते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश सहित बदायूं में भी अवैध टैक्सी और टेंपो स्टैंडों को तत्काल हटाने के कड़े निर्देश दिए थे। लेकिन यातायात प्रभारी की मनमानी की वजह से अभी तक अवैध टैक्सी और टेंपो स्टैंड नहीं हटे है।