अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना जी की अध्यक्षता में

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना जी की अध्यक्षता में

Sunday, 8 March 2026 | March 08, 2026 Last Updated 2026-03-08T17:17:58Z
    Share
*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना जी की अध्यक्षता में अनुपम नगर बदायूँ रोड स्थित ABKM मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं ने गीत गाकर एवं डान्स कर धमाल मचाया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी), जो प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, एक वैश्विक दिवस है जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देता है और लैंगिक समानता की वकालत करता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माया सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू लता, प्रीती सक्सेना, सीमा प्रधान, ममता जौहरी, कुसुमलता, संगीता सक्सेना, शालिनी सक्सेना, पूजा सक्सेना, शिखा सक्सेना, रजनी सक्सेना, गरिमा सक्सेना, दीपशिखा, अंशिका जौहरी आदि को उपहार देकर और पट्टिका भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में सुधीर मोहन, शयाम दीप सक्सेना, अक्षय बिसारिया, शिवाजी सक्सेना, आदि शामिल हुए। अन्त में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना जी ने सभी का आभार प्रकट कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।*