होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2025: निष्पक्ष व पारदर्शी आयोजन हेतु डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2025: निष्पक्ष व पारदर्शी आयोजन हेतु डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Thursday, 23 April 2026 | April 23, 2026 Last Updated 2026-04-24T03:51:49Z
    Share
होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2025: निष्पक्ष व पारदर्शी आयोजन हेतु डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ 
हिंदी दैनिक आपकी आवाज़ जनता तक 

लखीमपुर खीरी
 होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2025 की एनरोलमेंट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को औचक निरीक्षण किया।

परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा 
डीएम और एसपी ने एएसपी पूर्वी पवन गौतम के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान स्ट्रांग रूम से लेकर कक्षाओं तक की सभी व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए।

डीएम ने पढ़ाया विज्ञान का पाठ, दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह एक कक्षा में पहुंचे और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान का एक पाठ भी पढ़ाया। डीएम ने शिक्षकों को प्रायोगिक शिक्षण पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए ताकि छात्रों की समझ बेहतर हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के उद्देश्य से किया गया है। लखीमपुर खीरी प्रशासन परीक्षा को पूरी मुस्तैदी से संपन्न कराने के लिए तैयार है।