निघासन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत, 22 घायल सीएम योगी ने जताया शोक,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

निघासन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत, 22 घायल सीएम योगी ने जताया शोक,

Thursday, 23 April 2026 | April 23, 2026 Last Updated 2026-04-24T03:52:54Z
    Share
निघासन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत, 22 घायल सीएम योगी ने जताया शोक, 

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता, घायलों के इलाज के निर्देश

ब्यूरो चीफ हिंदी दैनिक आपकी आवाज़ जनता तक

लखीमपुर खीरी/निघासन | 23 अप्रैल 2026  
जिले के निघासन तहसील अंतर्गत थाना पढुआ क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग किसी काम से जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया।

एक गंभीर घायल लखनऊ रेफर  
चिकित्सकों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 22 घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, जताया दुख  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निघासन क्षेत्र में हुए इस हादसे का संज्ञान लेते हुए 5 मृतकों पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

साथ ही सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित व त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

डीएम-एसपी ने लिया जायजा  
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। 

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा, "प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

इलाके में पसरा मातम  
हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।