सैनिक बंधु बैठक में गूंजा पूर्व सैनिकों का सम्मान, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सैनिक बंधु बैठक में गूंजा पूर्व सैनिकों का सम्मान, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Saturday, 25 April 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-25T17:04:37Z
    Share
सैनिक बंधु बैठक में गूंजा पूर्व सैनिकों का सम्मान, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश  
नशा मुक्ति में मिसाल बने पूर्व सैनिक सम्मानित

 ब्यूरो चीफ हिंदी दैनिक आपकी आवाज़ जनता तक लखीमपुर खीरी, 25 अप्रैल 2026  
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के कोने-कोने से आए पूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं सैन्य आश्रितों ने भाग लिया। 
बैठक का शुभारंभ शहीदों को नमन के साथ हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी ने एक-एक कर पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं। पूर्व सैनिकों ने पेंशन विसंगति, भूमि विवाद, सैनिक कैंटीन में सामान की कमी, ईसीएचएस चिकित्सा सुविधा तथा बच्चों के रोजगार संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। 
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "देश की सीमाओं पर सेवा देने वाले सैनिकों के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी समस्याओं का निस्तारण 15 दिन के भीतर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।" राजस्व व पुलिस विभाग को भूमि विवाद के मामलों में प्राथमिकता देने को कहा।
नशा मुक्ति के प्रहरी बने पूर्व सैनिक  
बैठक का विशेष आकर्षण नशा मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान रहा। सूबेदार मेजर राम सिंह, हवलदार कृष्ण पाल एवं नायक सुभाष चंद्र को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इन पूर्व सैनिकों ने अपने-अपने गांवों में युवाओं को नशे से दूर कर खेल व सेना भर्ती के लिए प्रेरित किया है। 
डीएम ने कहा, "सेना का अनुशासन आपने रिटायरमेंट के बाद भी नहीं छोड़ा। नशा मुक्त समाज बनाने में आप सभी की भूमिका प्रेरणादायक हप्रशासन आपके हर कदम पर साथ है।"
बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ए.के. शर्मा, एडीएम संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।