डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजापुर के परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं की परखी हकीकत

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजापुर के परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं की परखी हकीकत

Saturday, 25 April 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-25T17:05:48Z
    Share
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजापुर के परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं की परखी हकीकत  

छात्रों-शिक्षकों से किया संवाद, कक्षाओं में दिखी ऊर्जा को बताया प्रेरणादायी

राजापुर/बंथरा सिकन्दरपुर, 25 अप्रैल 2026 ब्यूरो चीफ हिंदी दैनिक आपकी आवाज़ जनता तक

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को राजापुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में चल रही शिक्षण व्यवस्था, साफ-सफाई, मिड-डे मील, पेयजल, शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय राजापुर प्रथम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर का दौरा कर कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की। उन्होंने गणित और भाषा के सामान्य सवाल पूछकर छात्रों के शैक्षिक स्तर को परखा। बच्चों के आत्मविश्वास और जिज्ञासा से प्रभावित होकर डीएम ने कहा, "कक्षाओं में दिखती यह ऊर्जा और सीखने की ललक सदा प्रेरणादायी है। यही हमारे भविष्य की नींव है।"
शिक्षकों को दिए निर्देश  
डीएम ने उपस्थित शिक्षकों से शिक्षण तकनीक, छात्र उपस्थिति और निपुण भारत मिशन के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखें, पुस्तकालय और स्मार्ट क्लास का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें। मिड-डे मील की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, इसके लिए भी सख्त हिदायत दी।
समस्याएं सुनीं, समाधान का आश्वासन  
संवाद के दौरान कुछ शिक्षकों ने विद्यालय में बाउंड्री वॉल और अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता बताई। छात्रों ने खेल सामग्री की मांग रखी। डीएम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं में कमी बच्चों की शिक्षा को प्रभावित नहीं करनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजापुर, खंड विकास अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम के इस दौरे से शिक्षकों व अभिभावकों में सकारात्मक संदेश गया है।