दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक उसांवा की ग्राम पंचायत जटा और मझरा प्रेमी नगला में चार दिन पहले आग लग गई थी। इस घटना में

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक उसांवा की ग्राम पंचायत जटा और मझरा प्रेमी नगला में चार दिन पहले आग लग गई थी। इस घटना में

Saturday, 25 April 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-25T17:11:34Z
    Share
रिपोर्ट 
हुकुम सिंह दातागंज 

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक उसांवा की ग्राम पंचायत जटा और मझरा प्रेमी नगला में चार दिन पहले आग लग गई थी। इस घटना में लगभग 45 परिवार प्रभावित हुए।

आग से इन परिवारों के घर, अनाज, झोपड़ी और कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान का भारी नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर दातागंज विधानसभा के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के बेटे अतेंद्र विक्रम सिंह ने सभी अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है और हल्का लेखपाल को घटना स्थल की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य अग्नि पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का उचित आकलन कर जल्द से जल्द सरकारी सहायता और मुआवजा प्रदान करना है।

अतेंद्र विक्रम सिंह ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वह और उनके पिता विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी।