उधम सिंह नगर- उत्तराखंड
पुलिस ने 4.50 करोड़ नकली करेंसी पकड़ी,दो गिरफ्तार
उधम सिंह नगर। जनपद के गदरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 4.50 करोड़ रुपए की नकली करेंसी पड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई कर नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में यह नकली नोट चलन में लाने की ग्रहों के सदस्यों की पूरी योजना थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 4.50 करोड रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष नकली नोट चलने वाले गिरोह के सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
