हादसा देखने रुका युवक बना दबंगों का शिकार

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

हादसा देखने रुका युवक बना दबंगों का शिकार

Friday, 15 May 2026 | May 15, 2026 Last Updated 2026-05-15T16:14:31Z
    Share


हादसा देखने रुका युवक बना दबंगों का शिकार — बदायूं में बीच सड़क बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जंग*
हुकुम सिंह तहसील प्रभारी दातागंज आप की आवाज जनता तक 
बदायूं/उसहैत। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले क उसहैत थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसा देखने के लिए रुके एक युवक पर दबंगों ने ऐसा कहर बरपाया कि वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़िया हरदोपट्टी निवासी मोरपाल पुत्र चेतराम 13 मई को उसहैत पेट्रोल पंप से डीजल लेकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में होंडा एजेंसी के पास चांद बाबू पुत्र नवाब अली का किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया था। इंसानियत के नाते मोरपाल अपनी मोटरसाइकिल रोककर केवल यह देखने लगा कि आखिर हादसा कैसे हुआ। इसी दौरान वहां मौजूद उसहैत निवासी अजीम और शराफत ने बिना वजह मोरपाल को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि जब मोरपाल ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों आरोपी आगबबूला हो गए और देखते ही देखते उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दोनों दबंगों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मोरपाल को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी तब तक हमला करते रहे जब तक मोरपाल अधमरा होकर सड़क पर नहीं गिर पड़ा। वारदात के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मोरपाल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
पीड़ित के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर उसहैत थाना पुलिस ने आरोपी अजीम और शराफत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक श्रीकृष्णपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क हादसा देखने के लिए रुके युवक के साथ इस तरह की बर्बरता ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।