आईरा ने वजीरगंज मे पत्रकारिता गोष्ठी कर सीनियर पत्रकारो को किया सम्मानित
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है - बरिष्ट पत्रकार प्रवीण गुप्ता
पत्रारिकता करना जान जोखिम मे डालना है आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिह
वजीरगंज- आल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन आईरा तहसील विसौली इकाई द्वारा आईरा सदस्यता प्रमुख अखिलेश श्री वास्तव के नेतृत्व मे नगर पंचायत वजीरगंज के मीटिंग हाल मे आज की पत्रकारिता पर गोष्ठी तथा पत्रकार सम्मानकासमारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम अध्यक्ष तथा वरिष्ट पत्रकार प्रवीण गुप्ता ने कहा लोकतंत्र मे पत्रकारिता का अहम स्थान है समाज की परेशानियो को सरकार तक पहुंचाने का काम करते है विना देरी किये हुए पुलिस से पहले घटनाओ तक पहुच कर आम जनता को घटना की खवरो से अवगत कराते है अपनी जिम्मेदारी वखूवी निभा रहे है वरिष्ट अतिथि लव कुमार वास्णेय ने कहा कि पत्रकारिता से ही समाज की परेशानिया खबरो के माध्यम से सरकार तक पहुचती फिर शासन प्रशासन के अधिकारी समस्या को खत्म करने का काम करती है पत्रकार विना किसी संशाधन के धूप सर्दी गर्मी वरषात मे विना किसी देरी किये हुए घटनाओं तक पहुंचने का काम करते है
आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिह ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ का दर्जा दिया गया है लेकिन चौथे स्तम्भ स्तम्भ पर जिस पर खबरो को लेकर हमले हो रहे है झूठे मुकदमो मे फसाया जा रहा है खवरो को लेकर हुए मामलो मे पुलिस द्वारा पत्रकारो की नही सुन्ना मीडिया के लिए चिंता तथा खतरे की घंटी बनती जा रही है आज के युग मे जनहित पत्रकारिता करना जान जोखिम मे डालना है सरकार पत्रकारो की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाए मुख्य अतिथि थाना प्रभारी वजीरगंज ने कहा कि पत्रकार तथा पुलिस का आपसी समबंय जरूरी है तथ्यों के आधार पर खबरे छपनी चाहिए जिससे समाज की परेशनिया दूर हो सके एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके ।कार्यक्रम को हाजी स्वाले अली अरुण शेखर दिलशाद खान तथा मुजीम खान ने भी सम्बोधित किया । सीनियर पत्रकारो के साथ जूनियर पत्रकारो को सम्मानित किया गया कार्यक्रम संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव। दीपू सक्सेना। कुलदीप सक्सेना आयुष महेश्वरी जीशान सिदीकी सौरभ महेश्वरी मो सदीक अली तथा प्रयाशू महेश्वरी ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया
पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार विभाकर मिश्रा शहिद हुसैन लल्ला गुप्ता मोहित शर्मा कुलदीप सिह काका चरन सिह सर्वेश उपाध्याय इकरार खान राजेश कुमार राहूल गुप्ता प्रदीप पाल अनुराग मिश्रा राहूल शर्मा मोहित कुमार राहूल गुप्ता राहूल शाक्य नीरज साई चरन सिह विजय सागर अभिषेक आर्या पत्रकार मैजूद रहे ।
