कमर्शियल सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

कमर्शियल सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wednesday, 20 May 2026 | May 20, 2026 Last Updated 2026-05-20T15:57:16Z
    Share


कमर्शियल सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

गुलाम नबी कुरैशी ब्यूरो चीफ बलरामपुर 

बलरामपुर। कमर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और अन्य समस्याओं को लेकर टेंट, कैटरिंग व होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (रजि.) एवं ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (रजि.) नई दिल्ली के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी बलरामपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर गैस सिलेंडर के दाम वापस लेने समेत कई मांगें उठाईं।
 टेंट व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारी शुक्रवार को पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मैंगो से संबंधित प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता और लगातार बढ़ती कीमतों के कारण छोटे उद्योग, होटल, ढाबा, मिठाई, चाय-नाश्ता और कैटरिंग कारोबार से जुड़े व्यापारियों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। व्यापारियों के अनुसार 15 मार्च 2026 तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1863 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर पहले 2200 रुपये और फिर कुछ ही दिनों में 3194 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया।
व्यापारियों ने मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा घरेलू गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू की जाए। इसके अलावा गैस के वैकल्पिक संसाधनों के लिए अनुसंधान समिति गठित करने, बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने और विवाह व अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए मांग अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से आम जनता और व्यापारी वर्ग दोनों प्रभावित हो रहे हैं। संगठन पदाधिकारियों ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान संगठन के महामंत्री रवि कुमार गुप्ता, संरक्षक अकील अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश सैनी, जिला अध्यक्ष मंगल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय पटेल व मनोज वर्मा समेत तमाम व्यापारियों मौजूद रहे।