ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 का प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 का प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Monday, 22 June 2026 | June 22, 2026 Last Updated 2026-06-23T02:01:05Z
    Share
ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 का प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
बदायूँ: 22 जून। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सूचित करते हुए बताया कि जो युवा एक वर्षीय ओ लेवल एवं तीन माह का सी0सी0सी0 कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हांे तथा योग्यता/शर्तो के अन्तर्गत जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट हो, अभिभावक की वार्षिक आय रू0 100000-(एक लाख रू0) से अधिक न हो, आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच हो, आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न लेता हो वह कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में सम्पर्क करके विभाग की वेवसाईट backwardwelfare.up.nic.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर समय सारिणी के अनुसार अन्तिम तिथि 10.07.2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं, तत्पश्चात् आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन का छायाप्रति प्राप्त करके आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में 10 जुलाई 2026 को सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में जमा करा दें।
----