इस्लामनगर थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 03 अभियुक्तगण को चोरी की 10 मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

इस्लामनगर थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 03 अभियुक्तगण को चोरी की 10 मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।

Saturday, 11 July 2026 | July 11, 2026 Last Updated 2026-07-11T09:42:53Z
    Share
 इस्लामनगर थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 03 अभियुक्तगण को चोरी की 10 मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण मे एवं प्रभारी निरीक्षक थाना इस्लामनगर के नेतृत्व मे चलाये जा रहे संदिग्ध वाहनों की चैकिंग व वाहन चोरी की बरामदगी तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत दिनांक 09/10.07.2026 की रात्रि को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान समदनगर अलीनगर चौराहा पर 03 शातिर वाहन चोर 1.फूल सिंह उर्फ मोनू पुत्र कैलाश निवासी ग्राम स्यौहरा थाना जुनावई जिला सम्भल 2.मनवीर पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम पानीवाला थाना रजपुरा जिला सम्भल 3.आदित्य पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मउकठेर थाना बहजोई जनपद सम्भल को 03 मोटरसाईकिल जिनको तीनो अभियुक्तगण चला कर ला रहे थे। पूछताछ पर 07 मोटरसाइकिल अभियुक्तगणो की निशादेही पर अल्लहैपुर से इस्लामनगर रोड पर स्थित खण्डहर गौशाला से बरामद की गयी । जो अभियुक्तगणो द्वारा अलग अलग स्थानो से चोरी की थी, जिनके सम्बन्ध में उनके मालिको के बारे मे गहनता से जाँच की जा रही है । इस सम्बन्ध मे थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 178/26 धारा 317(2)/317(4)/317(5) /318(4)/111 बीएनएस बनाम फूल सिह उर्फ मोनू आदि 03 नफर अभियुक्त पंजीकृत गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायायलय के समक्ष पेश किया गया । 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता -*
1.फूल सिंह उर्फ मोनू पुत्र कैलाश निवासी ग्राम स्यौहरा थाना जुनावई जिला सम्भल 
2.मनवीर पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम पानीवाला थाना रजपुरा जिला सम्भल 
3.आदित्य पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मउकठेर थाना बहजोई जनपद सम्भल 

*बरामदगी मोटरसाईकिल का विवरण-*                         
1. *03* हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल ब्लैक रंग बिना नंबर पलेट
2. हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल रंग काला नम्बर प्लेट नही
3. हीरो स्पेलन्डर मोटरसाइकिल ब्लैक सिल्वर रंग बिना नंबर पलेट
4.हीरो CD100 मोटरसाइकिल मोडिफाई रंग काला नम्बर प्लेट नही 
5. हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल ब्लैक रंग UP14FK5121  
6. हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल रंग काला लाल UPPK7699863 
7. हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल प्लस रंग काला UP24AL2187 
8.हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल रंग नीला व काला UP21Y2354 

*अभियुक्त फूल सिह उर्फ मोनू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1.मु0अ0स0 178/26 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/111 बीएनएस थाना इस्लामनगर बदायूँ
2.मु0अ0स0 432/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फेस-तृतीय जनपद मध्य (कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर)
3.मु0अ0स0 511/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस थाना सेक्टर-113 जनपद कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

*अभियुक्त मनवीर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0स0 178/26 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/111 बीएनएस थाना इस्लामनगर बदायूँ
2. मु0अ0स0 0178/2024 धारा 323/324/504/506 भादवि थाना रजपुरा जनपद सम्भल
3. मु0अ0स0 0047/2025 धारा 60आ0 अधि0 थाना रजपुरा जनपद सम्भल
4. मु0अ0स0 84/26 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना रजपुरा जनपद सम्भल

*अभियुक्त आदित्य उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1.मु0अ0स0 178/26 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/111 बीएनएस थाना इस्लामनगर बदायूँ

*गिरफ्तारी करने वाली टीम –* 
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिह पवांर थाना इस्लामनगर मय टीम।

*सोशल मीडिया सेल*
  *जनपद बदायूँ ।*