सिविल बार के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार रावत ने विधानसभा टिकट पर ठोका दावा, कहा - "पासी-ब्राह्मण सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त"
पुवायाँ, शाहजहाँपुर: 2015 से सक्रिय राजनीति में, भाजपा-सपा दोनों दलों से जुड़ाव, बण्डा ब्लॉक में 1.25 लाख मतदाताओं पर मजबूत पकड़ का दावा
पुवायाँ, शाहजहाँपुर
संवाददाता आपकी आवाज़ जनता तक
सिविल बार एसोसिएशन पुवायाँ के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पासी राजकुमार रावत ने 134-पुवायाँ विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। टिकट के लिए दिए आवेदन में उन्होंने अपनी सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए खुद को सबसे मजबूत प्रत्याशी बताया है।
राजकुमार रावत एलएलबी हैं और सिविल कोर्ट पुवायाँ में वकालत करते हैं। वे अनुसूचित जाति के पासी समाज से आते हैं। आवेदन के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में पासी समाज के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है और बण्डा ब्लॉक में ही करीब 30,000 पासी मतदाता उनसे व्यक्तिगत रूप से जुड़े हैं।
राजनीतिक सफर पर एक नजर:
• 2015: जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बण्डा क्षेत्र से लड़ा। • 2017: भाजपा अनुसूचित मोर्चा, शाहजहाँपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे। • 2020: भाजपा प्रांतीय परिषद, 134 पुवायाँ विधानसभा के सदस्य रहे। • 2021: निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए, ब्लॉक प्रमुख बण्डा के दावेदार रहे। • 2022: समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुनाव लड़ा। • 2023-24: पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिविल बार एसो. पुवायाँ। • 2026: सिविल बार एसो. पुवायाँ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित। वर्तमान में जिला प्रभारी बीडीसी संघ शाहजहाँपुर हैं।
टिकट के लिए दिए प्रमुख तर्क:
1. स्थानीय पकड़: आवेदक नगर पंचायत बण्डा के स्थायी निवासी हैं। बण्डा ब्लॉक में करीब सवा लाख मतदाता हैं। 2. सर्वसमाज में स्वीकार्यता: आवेदक का दावा है कि 2026 के बार संघ चुनाव में 45% ब्राह्मण मतदाताओं के बीच, ब्राह्मण प्रत्याशी के सामने जीत दर्ज कर उन्होंने साबित किया कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। 3. नया चेहरा, कोई विरोध नहीं: समाज व बिरादरी में उनका कोई राजनीतिक विरोध नहीं है। 4. 2015 से सक्रिय: लगातार संगठन के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों का व्यक्तिगत लगाव है।
एडवोकेट रावत ने विश्वास दिलाया है कि यदि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह निश्चित रूप से सीट जीतकर पार्टी के खाते में देंगे और पार्टी की रीति-नीति सिद्धांतों का सदैव पालन करेंगे।
परिचय बॉक्स
विवरण
जानकारी
नाम
पासी राजकुमार रावत एडवोकेट
जन्मतिथि
14 जुलाई 1978
शिक्षा
एलएलबी, लखनऊ विश्वविद्यालय
पता
वार्ड सं. 02, पसियापुर, बण्डा, पुवायाँ, शाहजहाँप्
मोबाइल
9450415023, 9919861547
वर्तमान पद
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिविल बार एसो. पुवायाँ
