बूथ सम्मेलन मे 2027 का रोडमैप तैयार l भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बूथ सम्मेलन मे 2027 का रोडमैप तैयार l भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन का हुआ आयोजन

Saturday, 25 July 2026 | July 25, 2026 Last Updated 2026-07-25T08:42:41Z
    Share
हिंदी दैनिक आपकीआवाज जनता तक ब्यूरो चीफ प्रयाग राजरूबी श्रीवास्तव प्रयागराज l बूथ सम्मेलन मे 2027 का रोडमैप तैयार l भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन का हुआ आयोजन l बीते बुधवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा मे बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया l शहर उत्तरी का जिला पंचायत सभागार, शहर दक्षिणी का राजर्षि मंडपम व शहर पश्चिमी विधानसभा का बूथ सम्मेलन आर.डी. गार्डन बेनीगंज मे आयोजित किया गया l सम्मेलन मे उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बूथ समितियों को पूरी तरह से सक्रिय और फुल-प्रूफ बनाने पर जोर दिया और कहा कि बूथ समितियां नियमित बैठक करके कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक भाव पैदा करने पर फोकस करे l यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि प्रत्येक बूथ पर पिछली बार से अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य रखा जाये l इस दौरान शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ सम्मेलन मे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी), शहर पश्चिमी मे विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह व शहर उत्तरी विधानसभा मे विधायक हर्षवर्धन बाजपेई बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे l कार्यक्रम मे डॉ. के.पी. श्रीवास्तव, डॉ. एल.एस. ओझा, नीरज त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह, आनंद श्रीवास्तव, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, शशि वार्ष्णेय, सचिन जायसवाल, कविता यादव त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे l प्रयागराज से TV 1 INDIA NEWS चैनल से रुबी श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट l