रामपुर प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

रामपुर प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Tuesday, 7 July 2026 | July 07, 2026 Last Updated 2026-07-07T11:08:50Z
    Share
रामपुर प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने जमकर किया हंगामा डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप रामपुर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्लिनिक को सील कर दिया हैरामपुर के थाना गंज क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के दौरान सोनी नाम की 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
परिजनों के मुताबिक, चार साल पहले महिला का जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उसे एक बेटी हुई थी। कुछ समय बाद ऑपरेशन के टांकों में पस पड़ने की शिकायत होने पर वह इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम पहुंची। आरोप है कि डॉक्टर ने अस्पताल में ही इलाज का भरोसा दिया और ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा और उसकी मौत हो गईमृतका के पति जुनैद का आरोप है कि एनेस्थीसिया की अधिक डोज दिए जाने से उनकी पत्नी की जान गई। उन्होंने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना गंज में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैघटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित क्लिनिक को सील कर दिया।अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना गंज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी