नगर सभासद लालू रावत की माताजी शांति देवी का आकस्मिक निधन, कस्बे में शोक की लहर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

नगर सभासद लालू रावत की माताजी शांति देवी का आकस्मिक निधन, कस्बे में शोक की लहर

Wednesday, 22 July 2026 | July 22, 2026 Last Updated 2026-07-23T04:09:14Z
    Share
नगर सभासद लालू रावत की माताजी शांति देवी का आकस्मिक निधन, कस्बे में शोक की लहर


कुंवर गांव संवाददाता 

कुंवरगांव। नगर पंचायत कुंवरगांव के वार्ड नंबर-7 के सभासद लालू रावत की माताजी शांति देवी (62 वर्ष) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, शांति देवी बुधवार को खेत पर गई थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के सदस्य उन्हें पहले कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शांति देवी अपने पीछे दो पुत्र, बहुएं एवं नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

निधन की सूचना मिलते ही सभासद लालू रावत के आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। नगर पंचायत चेयरमैन पति अरविंद रावत ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी सभासद के आवास पहुंचकर शांति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।