नीरज सिन्हा को बाकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाने पर कायस्थ महासभा ने जताया हर्ष ।
बरेली । बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व घोषित प्रत्याशी अभिषेक बंटी के नाम वापस लेने के बाद कायस्थ समाज से नीरज सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है श्री नीरज भाजपा के बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं ।
श्री सिन्हा के प्रत्याशी घोषित होने पर कायस्थ महासभा के वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अश्विनी कमठान, डॉक्टर विकास वर्मा, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, धर्मेंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना पन्नु ज्वैलर्स,रवि सक्सेना,अनूप सक्सेना, शांतनु सक्सेना, सुंदरम सक्सेना गोलू, आशीष सिन्हा, आशीष सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू,राजीव सक्सेना, अभिषेक नाथ ने हर्ष व्यक्त किया है और भाजपा का आभार व्यक्त किया है ।
