पशुधन सुरक्षा का महाअभियान शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

पशुधन सुरक्षा का महाअभियान शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Wednesday, 22 July 2026 | July 22, 2026 Last Updated 2026-07-23T04:13:22Z
    Share
पशुधन सुरक्षा का महाअभियान शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय खुरपका-मुंहपका नियंत्रण अभियान के तहत 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा टीकाकरण, घर-घर जाकर लगेगा निशुल्क टीका

ब्यूरो चीफ आपकी आवाज जनता तक

लखीमपुर खीरी में पशुधन को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ बुधवार को किया गया।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों और पशुपालन विभाग की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीमें ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक घर-घर पहुंचकर पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करेंगी।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि, "पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं की उत्पादकता पर सीधा असर पड़ता है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत पशुओं को सुरक्षा कवच प्रदान करना है। सभी पशुपालक टीमों का सहयोग करें।"

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए जनपद में ब्लॉक वार टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में पशु चिकित्साधिकारी सुपरवाइजर के रूप में और पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट व मैत्री कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। चार माह से अधिक उम्र के सभी गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान पशुपालक के मोबाइल पर OTP के माध्यम से सत्यापन भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है, जिससे पशुओं के मुंह और खुरों में छाले हो जाते हैं, तेज बुखार आता है और दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन एकदम गिर जाता है। समय पर टीकाकरण ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है।