जल संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा DM अंजनी कुमार सिंह भूजल सप्ताह का समापन हर बूंद बचाने का लिया संकल्प

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जल संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा DM अंजनी कुमार सिंह भूजल सप्ताह का समापन हर बूंद बचाने का लिया संकल्प

Wednesday, 22 July 2026 | July 22, 2026 Last Updated 2026-07-23T04:15:16Z
    Share
जल संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा DM अंजनी कुमार सिंह भूजल सप्ताह का समापन हर बूंद बचाने का लिया संकल्प


कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में आयोजित हुआ समापन समारोह, जल संरक्षण पर नाटक और क्विज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

ब्यूरो चीफ आपकी आवाज़ जनता तक

लखीमपुर खीरी। जल संरक्षण, भविष्य की सुरक्षा का संकल्प विषय के साथ मनाए जा रहे भूजल सप्ताह का बुधवार को समापन हो गया। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जल ही जीवन है और इसकी हर बूंद को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लगातार दोहन से भूजल स्तर में गिरावट चिंता का विषय है। इससे निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं है, बल्कि जन-जन की सहभागिता आवश्यक है।

डीएम ने कहा कि वर्षा जल का संचयन, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, तालाबों, कुओं व अन्य जल स्रोतों का पुनर्जीवन और रिचार्ज पिट का निर्माण समय की मांग है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, ग्राम प्रधानों और किसानों से खेत में मेड़बंदी और खेत तालाब योजना को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा जल संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक के माध्यम से पानी की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों को प्रदूषित न करने का संदेश दिया गया।

इससे पूर्व भूजल सप्ताह के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जल संरक्षण विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें जल दूत बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।