निरंजन नगला में भीषण आग, नकदी समेत गृहस्थी जलकर राख

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

निरंजन नगला में भीषण आग, नकदी समेत गृहस्थी जलकर राख

Friday, 24 July 2026 | July 24, 2026 Last Updated 2026-07-24T11:18:29Z
    Share
निरंजन नगला में भीषण आग, नकदी समेत गृहस्थी जलकर राख

 संवाददाता हुकुम सिंह 

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम निरंजन नगला में गुरुवार को कृष्णपाल के मकान में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर में रखा करीब 50 हजार रुपये की नकदी, कई क्विंटल अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में आने से परिवार की वर्षों की गृहस्थी नष्ट हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते ग्रामीण और पुलिस मौके पर नहीं पहुंचते तो आग आसपास के अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि या गंभीर चोट नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
पीड़ित कृष्णपाल ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई