प्रयागराज STF ने सॉल्वर गैंग का किया भंडाफोड़, आईटीआई नैनी के प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

प्रयागराज STF ने सॉल्वर गैंग का किया भंडाफोड़, आईटीआई नैनी के प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार

Friday, 31 July 2026 | July 31, 2026 Last Updated 2026-08-01T02:28:04Z
    Share


हिन्दी दैनिक आपकी आवाज जनता तक ब्यूरो चीफ रूबी श्रीवास्तव प्रयागराज 
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नैनी में आयोजित अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। एसटीएफ प्रयागराज यूनिट टीम ने इस मामले में संस्थान के प्रिंसिपल, परीक्षा प्रभारी, प्रशिक्षकों और सॉल्वर सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किए है। जांच में सामने आया है कि असली परीक्षार्थियों की जगह सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें परीक्षा में पास कराने का खेल संचालित किया जा रहा था।
एसटीएफ प्रयागराज टीम की कार्रवाई के दौरान 5 लाख 10 हजार रुपए नकदी, कंप्यूटर उपकरण, मोबाइल फोन, परीक्षा से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि संगठित तरीके से सॉल्वर गैंग परीक्षा प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर अभ्यर्थियों को अवैध लाभ पहुंचा रहा था।
एसटीएफ प्रयागराज ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।