हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों के साथ हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे कांवड़िये ब्रजेश (18) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों के साथ हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे कांवड़िये ब्रजेश (18) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Friday, 21 August 2026 | August 21, 2026 Last Updated 2026-08-22T02:41:34Z
    Share
उसावां: हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों के साथ हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे कांवड़िये ब्रजेश (18) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आठवें दिन आई इस दुखद खबर से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कस्बे से 14 अगस्त की शाम ब्रजेश पुत्र महेश बाल्मीकि अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ बाइकों से हरिद्वार जा रहा था। रास्ते में चंदौसी-बिलारी मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से वाइक टकरा गई। वाइक सवार अभिषेक, पवन और ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तीनों को तत्काल मुरादाबाद के तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने अभिषेक और पवन को मृत घोषित कर दिया था। गंभीर हालत में उपचाराधीन ब्रजेश को सातवें दिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। चार भाइयों में तीसरे नंबर का ब्रजेश अविवाहित था।