रामपुर जिला अस्पताल की जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, 20.52 लाख की लागत से शुरू हुआ निर्माण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

रामपुर जिला अस्पताल की जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, 20.52 लाख की लागत से शुरू हुआ निर्माण

Thursday, 6 August 2026 | August 06, 2026 Last Updated 2026-08-07T02:27:19Z
    Share
रामपुर जिला अस्पताल की जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, 20.52 लाख की लागत से शुरू हुआ निर्माण 

रामपुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस चालकों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जर्जर पड़ी अस्पताल परिसर की सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 20 लाख 52 हजार रुपये की लागत से अस्पताल की प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे अस्पताल परिसर में आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा

जिला अस्पताल परिसर की सड़कें लंबे समय से बदहाल थीं। जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी थी और कई स्थानों पर केवल गिट्टी बची थी। ऐसे में मरीजों, तीमारदारों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था

अब शहर विधायक के प्रयास और नगर पालिका के सहयोग से अस्पताल परिसर की प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य पर करीब 20.52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस से मुख्य अस्पताल भवन तक, मुख्य प्रवेश द्वार से अस्पताल तक तथा इमरजेंसी वार्ड जाने वाली सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी थीं। इस संबंध में जिलाधिकारी और शहर विधायक से सड़क निर्माण की मांग की गई थी, जिसके बाद नगर पालिका के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कराया गया

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में एंबुलेंस, निजी वाहन, बाइक और ई-रिक्शा आते हैं लगातार बढ़ते यातायात के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। नई सड़क बनने से मरीजों, तीमारदारों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा अस्पताल परिसर में आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा