एसडीएम के आदेश के बाद मिला कब्जा, रात में दबंगों का हमलाचारदीवारी तोड़ी, महिला व युवक को पीटा; पुलिस पर शिकायत न लेने का आरोप

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

एसडीएम के आदेश के बाद मिला कब्जा, रात में दबंगों का हमलाचारदीवारी तोड़ी, महिला व युवक को पीटा; पुलिस पर शिकायत न लेने का आरोप

Thursday, 6 August 2026 | August 06, 2026 Last Updated 2026-08-07T02:30:06Z
    Share
एसडीएम के आदेश के बाद मिला कब्जा, रात में दबंगों का हमलाचारदीवारी तोड़ी, महिला व युवक को पीटा; पुलिस पर शिकायत न लेने का आरोप 

बदायूं। शहर के मीरा सराय रोड स्थित करीब 700 गज के एक प्लाट को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है। उपजिलाधिकारी सदर द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद वैध स्वामित्व तय कर कब्जा दिलाए जाने के बावजूद, देर रात कथित दबंगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने नवनिर्मित चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया और विरोध करने पर महिला समेत दो लोगों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया।

जानकारी के अनुसार, मीरा सराय रोड स्थित उक्त प्लाट पर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष जमीन पर

जिला अस्पताल में इलाज कराने आए पीड़ित व परिजन।

अपना दावा कर रहा था, जबकि दूसरे पक्ष क्रेता मदीना, नवाजिश और जीशान का कहना था कि उन्होंने विधिवत कागजों की जांच के बाद जमीन खरीदी है। विवाद बढ़ने पर मामला तहसील सदर पहुंचा, जहां एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने कागजातों की गहन जांच और मौके कानिरीक्षणकिया।  जांच में जमीन के वैध स्वामी के रूप में मदीना, नवाजिश और जीशान को सही पाया गया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने 28 जुलाई को मौके पर पहुंचकर तीनों को प्लाट पर विधिक कब्जा दिला दिया था। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मामला शांत होता दिखाई दे रहा था, लेकिन आरोप है कि इससे

इस तरह का कोई शिकायती पत्र कोतवाली पर नहीं आया है। अगर शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस तरह दबंगई करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

- संजय सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली

भूमाफिया बौखला गए।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर प्लाट पर पहुंचे और जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने प्लाट की चारदीवारी को पूरी तरह तोड़ दिया। विरोध करने पर मदीना और उसके भाई 'छोटा' पर हमला कर दिया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के

बाद घायल पक्ष शिकायत लेन लालपुल पुलिस चौकी पहुंन लेकिन वहां भी उन्हें राहत न मिली। पीड़ितों का आरोप है चौकी प्रभारी ने उनकी तहरीर क से इनकार कर दिया। प्रशासनि आदेश के बावजूद खुलेआम इस घटना और पुलिस की कि निष्क्रियता से पीड़ित परिवार आक्रोश है।

पीड़ित पक्ष ने अब उ अधिकारियों से न्याय और सुख की मांग की है। साथ ही आरोपि के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग उठाई है। मामले को लेम क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है लोग प्रशासन से प्रभावी कार्रव की उम्मीद कर रहे हैं। दन प्रभावशाली, राजनीति पकड़ का लोग बताये जा रहे हैं।