सार्वजनिक शौचालयों में तोड़फोड़, नगर पंचायत ने पुलिस से मांगी कार्रवाईअसामाजिक तत्वों के निशाने पर सार्वजनिक संपत्ति, शौचालय कर दिये ध्वस्त

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सार्वजनिक शौचालयों में तोड़फोड़, नगर पंचायत ने पुलिस से मांगी कार्रवाईअसामाजिक तत्वों के निशाने पर सार्वजनिक संपत्ति, शौचालय कर दिये ध्वस्त

Wednesday, 5 August 2026 | August 05, 2026 Last Updated 2026-08-05T08:42:31Z
    Share
बदायूं। उसावों नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पंचायत प्रशासन ने थाना उसावां को प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।नगर पंचायत द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि नगर क्षेत्र में आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों में विद्युत व्यवस्था, जलापूर्ति, पाइपलाइन, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हैलेकिन पिछले कुछ समय से अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा इन सार्वजनिक परिसंपत्तियों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शौचालयों में लगी विद्युत सामग्री, पाइपलाइन, फिटिंग्स और अन्य उपकरणों को तोड़ दिया जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति हो रही है, बल्कि आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस प्रकार की घटनाओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बेहद आवश्यक है। प्रशासन ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही नगर क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों पर नियमित पुलिस गश्त और निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।