बदायूं-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा टला, बाइक बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रितददमई मोड़ पर बाइक सवार को प्राइवेट बस ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक बस के पहिए में फंसी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बदायूं-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा टला, बाइक बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रितददमई मोड़ पर बाइक सवार को प्राइवेट बस ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक बस के पहिए में फंसी

Tuesday, 25 August 2026 | August 25, 2026 Last Updated 2026-08-26T03:31:23Z
    Share
बदायूं-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा टला, बाइक बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित
ददमई मोड़ पर बाइक सवार को प्राइवेट बस ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक बस के पहिए में फंसी

बिनावर, बदायूं। बदायूं-बरेली हाईवे से घटपुरी स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर ददमई मोड़ के पास बदायूं की तरफ से जा रही एक प्राइवेट बस के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बस की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे जाकर पहिए में फंस गई और बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल बाइक सवार की मदद की और घटना की सूचना थाना बिनावर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होने के बावजूद बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।