मोहम्मदी में सौहार्द की मिसाल, कांवड़ यात्रा के चलते बदला जुलूसे मोहम्मदी का रूट
ब्यूरो चीफ आपकी आवाज जनता तक
लखीमपुर-खीरी / मोहम्मदी। कस्बा मोहम्मदी में इस बार 25-26 अगस्त 2026 को बारह रबी-उल-अव्वल का जुलूसे मोहम्मदी और कांवड़ यात्रा एक ही रूट को लेकर कमेटी ने मीटिंग की सूफी खानकाह एसोसिएशन ने आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफी कमरुल हसन कादरी की अध्यक्षता में जुलूसे मोहम्मदी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि दोनों यात्राएं एक साथ एक ही रास्ते से न निकले। इसके लिए जुलूस का रूट बदलने का निर्णय लिया गया।
इस संबंध में एसोसिएशन ने दिनांक 04/08/2021 को उपजिलाधिकारी मोहम्मदी को प्रार्थना पत्र देकर नए मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति मांगी है। पत्र में बताया गया है कि जुलूस का आयोजन 25/26-08-2026 को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक होगा।
पुराना मार्ग - खानकाहे जाकिरी से मुन्ने फाटक, मंगल बाजार, किला मैदान, दरगाह मुरादुल्ला शाह, आर.एम.पी.ओ., जामा मस्जिद, पी.डी. भारतीय इंटर कॉलेज, अशोक चौराहा, हनुमान मंदिर, शाहजहांपुर रोड, मण्डी गेट, सरैयां मोहल्ला, नई बस्ती खानकाहे जाकिरी होते हुए किला मैदान पर समापन।
नया प्रस्तावित मार्ग - खानकाहे जाकिरी से मुन्ने फाटक, मंगल बाजार, किला मैदान से दरगाह मुरादुल्ला शाह, जामा मस्जिद से इमामबाड़ा, सैयद साहब की मजार, महाराणा प्रताप जी की मूर्ति से वापस पी.डी. भारतीय इंटर कॉलेज, अशोक चौराहा, गुरुद्वारा गेट, नई बस्ती, मण्डी रोड, सरैयां मोहल्ला होते हुए खानकाहे जाकिरी तक।
एसोसिएशन ने प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नवीन मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति देने का अनुरोध किया है ज्ञापन में शामिल सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफी कमरुल हसन क़ादरी, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार मुहम्मद हारून रज़ा वाहिदी, तहसील मीडिया प्रभारी दीन मुहम्मद मंसूरी, इब्बन मियां सलमानी आरफि, मुहम्मद उवैश शानै अली ज़ाकिरि इसराइल खां बारिस सलमानी मोनिष सलमानी गोरे सलमानी हुदा आदि उपस्थित रहे
