यात्री शेड पर फड़ वालों का कब्जा, सड़क पर खड़े होने को मजबूर मुसाफिर; रोज लग रहा जाम

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

यात्री शेड पर फड़ वालों का कब्जा, सड़क पर खड़े होने को मजबूर मुसाफिर; रोज लग रहा जाम

Tuesday, 4 August 2026 | August 04, 2026 Last Updated 2026-08-05T01:51:19Z
    Share
यात्री शेड पर फड़ वालों का कब्जा, सड़क पर खड़े होने को मजबूर मुसाफिर; रोज लग रहा जाम

फैजगंज बेहटा। ओरछी चौराहे से इस्लामनगर रोड पर बने यात्री शेड के सामने फल विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शेड के आगे फड़ लग जाने से मुसाफिरों के बैठने तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं बची है।

बताया जाता है कि इसी स्थान पर इस्लामनगर जाने वाली बसें रुकती हैं। चंदौसी और आसफपुर की ओर से आने वाले यात्री बस का इंतजार करने के लिए मजबूरन मुख्य सड़क पर खड़े रहते हैं। सड़क पर यात्रियों की भीड़ और बसों के रुकने से यहां प्रतिदिन जाम की स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां से भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में सड़क पर खड़े यात्रियों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से यात्री शेड के सामने से अतिक्रमण हटवाकर यात्रियों के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है।