मुजफ्फरनगर पुलिस के छह पुलिसकर्मियों को प्रशंसा एवं सम्मान चिन्ह

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मुजफ्फरनगर पुलिस के छह पुलिसकर्मियों को प्रशंसा एवं सम्मान चिन्ह

Friday, 21 August 2026 | August 21, 2026 Last Updated 2026-08-22T02:54:47Z
    Share
मुजफ्फरनगर पुलिस के छह पुलिसकर्मियों को प्रशंसा एवं सम्मान चिन्ह

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में उत्कृष्ट सेवा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए छह पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।
21 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके सराहनीय कार्य एवं सेवाभाव का परिचायक है।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान—
1. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, थाना भौराकलां — शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
2. हेड कांस्टेबल कपिल, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय — शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
3. हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय — शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
4. निरीक्षक कमल किशोर, थाना खतौली — सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
5. उपनिरीक्षक योगेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय — सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (6रजत)
6. उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार, थाना नई मंडी — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।