सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में गुरुवार को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम प्रभारी रामौतार मौर्य ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे समाज के लिए गंभीर समस्या है। युवाओं की जागरूकता से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस दौरान शिक्षक नीरज चौहान, विप्लव भारती, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
