घर में खेलते समय करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

घर में खेलते समय करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wednesday, 5 August 2026 | August 05, 2026 Last Updated 2026-08-05T08:50:46Z
    Share
घर में खेलते समय करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम


कुंवर गांव संवाददाता 


कुंवरगांव। कस्बे के वार्ड नंबर दो में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर दो निवासी सुनील का तीन वर्षीय पुत्र लोकेश रविवार शाम करीब छह बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह कमरे में रखे फर्राटा पंखे के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि पंखे में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।