चार नलकूपों पर चोरी होने से किसानों में आक्रोश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

चार नलकूपों पर चोरी होने से किसानों में आक्रोश

Wednesday, 5 August 2026 | August 05, 2026 Last Updated 2026-08-06T03:43:05Z
    Share


चार नलकूपों पर चोरी होने से किसानों में आक्रोश

बगैरन, संवाददाता। वजीरगंज थाना क्षेत्र की वगरैन चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात पेपल, वरीपुरा और इटौआ गांवों में चोरों ने चार निजी नलकूपों को निशाना बनाते हुए स्टार्टर और केबिल चोरी कर लिए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव पेपल निवासी भरत

फौजी, लाल, वरीपुरा निवासी देवेंद्र नेता परवेंद्र सिंह के निजी नलकूपों से इटौआ निवासी सरबन सिंह व भाजपा अज्ञात चोर स्टार्टर और केबिल चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों से सामान गायब मिला। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन रात्रि गश्त प्रभावी नहीं होने से चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने थाना पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का

खुलास कया जाएगा।

चोरी के बाद टूटा पड़ा बिजली का बोर्ड।

एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी

93

सालारपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो गांवों में सरकारी और निजी संपत्तियों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। मंगलवार रात शहीद भगत सिंह नवादा चौकी क्षेत्र के गांव दहेमी में चोरों ने सहकारी समिति कार्यालय का ताला तोड़कर इनवर्टर और दो बैटरियां चोरी कर लीं। प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर व प्रधानाध्यापक कक्ष के ताले भी तोड़ दिए, लेकिन अंदर के कमरे सुरक्षित होने से सामान नहीं ले जा सके। भगवतीपुर में शीशपाल सिंह, बलवीर सिंह और आवेश के नलकूपों के ट्रांसफार्मरों का तेल चोरी कर ले गए।