आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस 'जड़ी-बूटी दिवस' के रूप में मनाया, औषधीय पौधों का किया वितरण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस 'जड़ी-बूटी दिवस' के रूप में मनाया, औषधीय पौधों का किया वितरण

Tuesday, 4 August 2026 | August 04, 2026 Last Updated 2026-08-05T01:52:18Z
    Share
आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस 'जड़ी-बूटी दिवस' के रूप में मनाया, औषधीय पौधों का किया वितरण

बदायूं। कॉल योग टीम बदायूं द्वारा ऑडिटोरियम में आयुर्वेदाचार्य आचार्य का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर औषधीय पौधों का वितरण एवं पौधरोपण कर लोगों को आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण का जन्म 4 अगस्त 1972 को हरिद्वार में हुआ था। उनके माता-पिता मूल रूप से नेपाल के निवासी थे। उन्होंने आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और औषधीय पौधों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उनके जन्मदिवस पर जड़ी-बूटी दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर योग टीम के सदस्यों ने विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण किया तथा उनका पौधरोपण भी कराया। कार्यक्रम में श्री गिरधारी सिंह राठौड़, भीमसेन सागर, फौजी भाई, आवेश पाल, डॉ. जुगल किशोर, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, गुड्डू सिंह, कुंवर पाल सिंह, चंद्र प्रकाश, अमरदीप, सूरजभान, विवेक गुप्ता, रामनाथ एवं ओमप्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।