पुवायां में पासी समाज का जन-जागरूकता सम्मेलन, राजकुमार रावत को टिकट देने की मांग
ब्यूरो चीफ आपकी आवाज़ जनता तक
पुवायां, शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के 134 पुवायां विधानसभा से प्रबल दावेदार एडवोकेट राजकुमार रावत के समर्थन में पासी समाज द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मदी रोड स्थित आनंद पैलेस, पुवायां में किया गया था। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के दावेदार राजकुमार रावत रहे।
कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र कुमार पासी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा समस्त पासी समाज राजकुमार रावत के साथ खड़ा है। उन्होंने समाज की तरफ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजकुमार रावत को 134 पुवायां विधानसभा से टिकट देने की अपील की।
अपने संबोधन में राजकुमार रावत ने कहा कि पासी समाज द्वारा मुझे जो सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद दिया जा रहा है, उसके लिए मैं समस्त समाज का आभारी हूं। आप सभी ने मुझ जैसे समाज के छोटे व्यक्ति को इतने बड़े सम्मेलन का मुख्य अतिथि बनाकर जो सम्मान दिया है, मैं उसका सदैव ऋणी रहूंगा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी राजकुमार रावत को टिकट देती है तो उनकी जीत पक्की है और 134 पुवायां में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। कहा गया कि राजकुमार रावत सर्व समाज और पीडीए के सहयोगी हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष उत्पल यादव, सहीस पासी, बहादुर लाल पासी, दाताराम पासी, सर्वेश पासी, दयाशंकर पासी, रामानंद पासी, हरी प्रकाश पासी, पातीराम पासी, प्रधान काजम पासी, बलराम पासी, रमानंद पासी, कांशीराम पासी, रघुवीर पासी, लालाराम पासी, विनोद पासी, बबलू कुमार पासी, रिंकू पासी, दीपक पासी, सतराम पासी, रविन्द्र पासी, रामरतेश पासी, कपिल पासी, पिंटू पासी, सौरभ, नीरज, विनोद, हरिपाल कनौजिया, विनोद कटेरिया ।प्रधान तोताराम पासी रमाकांत पासी रामरहीम पासी रविन्द्र राज एडवोकेट संतराम एडवोकेट दीपक एडवोकेट नीरज एडवोकेट वीरपाल पासी सुखराम पासी सतेन्द्र पासी आदि सहित पासी समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे
