बाढ़ के पानी के बीच पहुंचा भरोसा, ट्रैक्टर से नया पुरैना गांव पहुंचे विधायक और SDM
ग्रामीणों से किया संवाद, लंच पैकेट बांटे, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
हारून एम एच रज़ा वाहिदी अक्रॉस टाइम्स
लखीमपुर खीरी / निघासन। तहसील निघासन क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद कई गांवों में पानी घुस गया है। इसी क्रम में बाढ़ प्रभावित ग्राम नया पुरैना में आज जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाई।
निघासन विधानसभा क्षेत्र से विधायक मा. शशांक वर्मा ने उप जिलाधिकारी निघासन यदुवीर सिंह के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर घुटने भर पानी को पार करते हुए नया पुरैना गांव का दौरा किया। गांव के चारों ओर पानी भरा होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित है।
इस दौरान विधायक शशांक वर्मा ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों का हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने घरों में पानी घुसने, फसल बर्बाद होने और खाने-पीने की दिक्कत की बात बताई।
प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में लंच पैकेट का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में कोई भी परिवार अकेला नहीं है। सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, दवाइयां और पीने के पानी की कोई कमी न होने पाए।
एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है। नावों और ट्रैक्टरों की मदद से राहत कार्य जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विधायक के इस दौरे से बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों में भरोसा जगा है। ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासन का आभार
