मगरमच्छ के जबड़े में समा गई मछुआरे की जिन्दगी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मगरमच्छ के जबड़े में समा गई मछुआरे की जिन्दगी

Wednesday, 16 September 2026 | September 16, 2026 Last Updated 2026-09-16T09:10:46Z
    Share
मगरमच्छ के जबड़े में समा गई मछुआरे की जिन्दगी आप की आवाज जनता तक जिला संवाददाता आनंद गोस्वामी 
लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाली क्षेत्र के बंसीनगर इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। टेरागोला पुल के पास मछली पकड़ने गए एक मछुआरे पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ उसे पानी के भीतर खींच ले गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव की कोशिश शुरू की, लेकिन काफी देर तक मछुआरे का कोई पता नहीं चल सका। बाद में स्थानीय युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर पानी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि पलिया के मोहल्ला माहीगिरान निवासी अली हुसैन पुत्र रुक्कु, उम्र करीब 50 वर्ष, बुधवार सुबह अपने साथियों के साथ बंसीनगर क्षेत्र में टेरागोला पुल के समीप मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान मछली पकड़ने वाला जाल पानी में फंस गया। जाल निकालने के लिए अली हुसैन पानी में उतरा ही था कि पहले से पानी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया।
अचानक हुए हमले से वहां मौजूद मछुआरों में भगदड़ मच गई। मगरमच्छ अली हुसैन को खींचकर गहरे पानी में ले गया। साथियों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पानी में मगरमच्छ की मौजूदगी के बावजूद कुछ स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए बचाव अभियान शुरू किया।
काफी देर तक चले प्रयास के बाद युवाओं ने अली हुसैन के शव को पानी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पुलिस बल के साथ मृतक के परिजन भी मौजूद रहे।