बदायूं भाजपा को झटका, नेता सुमित शर्मा एडवोकेट ने छोड़ी पार्टी; मोरपाल प्रजापति के समर्थन और ओमकार सिंह

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बदायूं भाजपा को झटका, नेता सुमित शर्मा एडवोकेट ने छोड़ी पार्टी; मोरपाल प्रजापति के समर्थन और ओमकार सिंह

Sunday, 20 September 2026 | September 20, 2026 Last Updated 2026-09-21T06:15:53Z
    Share
बदायूं भाजपा को झटका, नेता सुमित शर्मा एडवोकेट ने छोड़ी पार्टी; मोरपाल प्रजापति के समर्थन और ओमकार सिंह के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का हाथ*बदायूं: जिले की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका देते हुए भाजपा नेता सुमित शर्मा ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह ज्वॉइनिंग कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान कांग्रेस के जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति के आवाह्न पर और पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कॉर्डिनेटर प्रदेश कांग्रेस ओमकार सिंह के समक्ष सुमित शर्मा ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थामा। ओमकार सिंह ने कहा स्थानीय स्तर पर पार्टी का कुनबा मजबूत हुआ है और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए शामिल हुए नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव राठौर, जिला महासचिव इगलास हुसैन, पूर्व जिला प्रवक्ता अरबाज रजी, पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, असद उर्फ टिंकू, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे