मूसाझाग में मलेशिया-सिंगापुर के डॉक्टरों ने 900 से अधिक लोगों का किया निशुल्क इलाज

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मूसाझाग में मलेशिया-सिंगापुर के डॉक्टरों ने 900 से अधिक लोगों का किया निशुल्क इलाज

Tuesday, 13 October 2026 | October 13, 2026 Last Updated 2026-10-14T00:36:13Z
    Share
मूसाझाग में मलेशिया-सिंगापुर के डॉक्टरों ने 900 से अधिक लोगों का किया निशुल्क इलाज

 संवाददाता हुकुम सिंह 

आयुर्वेद और एक्यूपंक्चर पद्धति से हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
दातागंज (बदायूं)। दातागंज क्षेत्र में मूसाझाग थाने के पास स्थित शाक्य मुनि विहार जूनियर हाईस्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मलेशिया और सिंगापुर से आई डॉक्टरों की टीम ने आयुर्वेदिक और एक्यूपंक्चर पद्धति के माध्यम से सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क उपचार किया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में करीब 15 गांवों के 900 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का आयोजन वेलफेयर सोसाइटी बदायूं और फो ग्वांगशन टेंपल दिल्ली के संयुक्त प्रयास से किया गया। शिविर में डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें उपचार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई की विशेषताओं और बेहतर स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बच्चों को साफ-सफाई रखने और स्वच्छता की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के कृपा शंकर आचार्य और उनकी टीम ने शिविर में पहुंचे डॉक्टरों का जलपान कराकर स्वागत किया। एफजीएस सेंटर के गुरु हुई और शियान एक्यन ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रवेश कुमार, कृपा शंकर आचार्य, सपना, विकास कुमार, आदित्य, राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य रमेश, चंद्रशाह और आशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।