बदायूं, 02 अक्टूबर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जनपद बदायूं द्वारा शास्त्री चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री दीपक सक्सेना (एडवोकेट) के नेतृत्व में कायस्थ समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘जय जवान, जय किसान’ के नारों से चौक गूंज उठा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना (दीपू) कातिब, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
---
