ग्राम प्रधान लखनप्रा (शिवचरन) की सनसनीखेज हत्या का खुलासा, दि० 23.11.2023 को 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बांका बरामद
मुकदमा का विवरण...... श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डा० ओ०पी० सिह के कुशल निर्देशन में एंव श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अजय प्रताप सिह के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धर्मेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 541/2023 धारा 302 आईपीसी के सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (बांका) को बरामद करते हुए घटना कारित करने वाले 1 नफर अभियुक्त नन्हे बाबू पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम लखनपुरा थाना वजीरगंज जिला बदायूँ सम्बन्धित मु०अ०सं० 541/2023 धारा 302 आईपीसी को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकरल बांका बरामद जिसके फल पर खून के छींटे लगे है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 10.11.2023 को प्रातः सूचना मिली कि ग्राम लखनपुरा में ग्राम प्रधान शिवचरन की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज पर मृतक के पुत्र कृष्णपाल पुत्र शिवचरन उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुरा थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ मो0 7618631068 की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 541/2023 धारा 302 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज को निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में दिनांक 11.11.2023 को बादी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त नन्हे बाबू पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम लखनपुरा थाना वजीरगंज जिला बदायूँ का नाम घटना में प्रकाश में आया। लगातार नन्हे बाबू उपरोक्त को तलाश किया जा रहा था और दबिश दी जा रही थी अथक प्रयास के बाद आज दिनांक 23.11.23 को अभियुक्त नन्हे बाबू पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम लखनपुरा थाना वजीरगंज जिला बदायूँ को मूसेपुर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नन्हे बाबू ने पूछने पर बताया कि शिवचरन प्रधान ने मेरे खेत में करीब 30 दिन पहले चकरोड निकलवा दिया था जबकि मैं उस खेत को 20 25 साल से जोत रहा था और मेरे घर के सामने जहाँ मेरी भैंस बंधती है वहाँ भी रास्ता निकलवाना चाहता था मुझे प्रधान शिवचरन से काफी दिनों से परेशानी हो रही थी इसी वजह से मैने दिनांक 9.11.23 की रात में समय करीब 12 बजे शिवचरन प्रधान के घर के बाहर वाले कमरे में जिसमें दरवाजा नही था उसमे शिवचरन सो रहा था मैने शिवचरन के चेहरे और सिर पर बांके से दो वार करके मार दिया था जब में दरवाजे से निकल रहा था तभी शिवचरन का छोटा लड़का राकेश वहाँ आ गया था और मुझे देखकर रोकने की कोशिश की तभी मैने उसको धमकाया और मैं मौके से भागकर खेतो की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में तोताराम पुत्र हेतराम अपने घर के सामने पेशाब कर रहा था उसने भी मुझे टोका तो मैं बिना कुछ बोले खेतो की तरफ चला गया था। जिस बांके से मैने शिवचरन प्रधान की हत्या की थी उसको मैंने अपने गांव से शमशान की तरफ जाने वाले रास्ते में बच्चन पुत्र एकराम की बटिया (बिटौरा) के पास झाडी मे छिपाकर चला गया था। आज सुबह मैं मूसेपुर पुल पर वाहन का इंतजार कर रहा था क्योकिं पुलिस मुझे तलाश कर रही थी तो मैं कही दूर जाकर छिपना चाह रहा था। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1. नन्हे बाबू पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम लखनपुरा थाना वजीरगंज जिला बदायूँ
बरामदगी का विवरण
• एक आलाकत्ल (बांका)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त नन्हे
1. मु0अ0स0 541/2023 धारा 302 आईपीसी थाना वजीरगंज बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह थाना वजीरगंज
2.उ0नि0 श्री सुनील कुमार थाना वजीरगंज
3.उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार थाना वजीरगंज
4. हे0का0 244 रफीक अहमद थाना वजीरगंज
5. का0 1368 अकित कुमार थाना बजरंगज
<
