संस्कृति उत्सव का बने हिस्सा, 02 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

संस्कृति उत्सव का बने हिस्सा, 02 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Thursday, 28 December 2023 | December 28, 2023 Last Updated 2023-12-28T09:50:57Z
    Share
संस्कृति उत्सव 2023 का होगा भव्य आयोजन, कलाकारों व विद्याओं को मिलेगी नई पहचान

संस्कृति उत्सव का बने हिस्सा, 02 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क

बदायूँ : 28 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के कलाकारों और समस्त विद्याओं के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश संस्कृत पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन कराया जा रहा है। संपूर्ण प्रदेश में तहसील, जनपद व मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन कराए जाएंगे। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजन के सफल संचालन के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि संस्कृति उत्सव का आयोजन भव्य रूप से कराया जाए। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन आगामी 02 जनवरी 2024 की सांय 05ः00 बजे तक कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने संस्कृति उत्सव के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि बदायूँ की सांस्कृतिक परंपरा प्राचीन काल से ही धर्म, दर्शन, कला, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में संपूर्ण विश्व में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत लोक संगीत तथा लोकनाट्य की विभिन्न विधाओं से अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि बदायूँ के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में ऐसे कला साधकों की बहुतायत है। कलाकार संगीत की मुख्य धारा से जुड़कर प्रदेश एवं देश का मन बढ़ा सकें इसी परिपेक्ष में शासन स्तर से उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2023 मनाया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने संस्कृति उत्सव के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया की प्रतियोगिताएं गायन, वादन व नृत्य तथा इससे संबंधित उप विद्याओं में भी आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया की प्रतियोगिताएं ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर व जनपद स्तर पर आयोजित कराई जाएगी। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क बताया गया है। जिला विकास अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सुधीन्द्र शर्मा को हेल्प डेस्क प्रभारी बनाया गया है, इससे सम्बंधित किसी भी टेक्नीकल सहयोग के लिए इनके मोबाइल नम्बर 8533960100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने प्रतियोगिताओं के नियम व शर्तों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रतिभागी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। उसके पास आधार कार्ड में बदायूँ का पता होना चाहिए। प्रतिभागी अपने जनपद के क्षेत्र अंतर्गत प्रतियोगिता स्थलों में प्रतिभाग कर सकता है। प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण संस्कृति विभाग द्वारा निर्धारित पोर्टल https://upculture.up.nic.in/hi/sanskriti-utsav-2023 पर किया जा सकता है। आवेदन आगामी 02 जनवरी 2024 की साय 5ः00 बजे तक किया जा सकता है। एक प्रतिभागी केवल एक ही विद्या में प्रतिभाग कर सकता है।
उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को वाद्य यंत्रों की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। जनपद स्तर पर प्रतियोगिता 10 जनवरी 2024 से पूर्व आयोजित कराई जाएंगी, इसमें विजय प्रतिभागी ही 11 से 15 जनवरी 2024 तक मण्डल स्तर प्रतियोगिता पर प्रतिभाग करेंगे। इससे सम्बंधित जानकारी के लिए जिला संयोजक मदन मोहन लाल के मोबाइल नम्बर 7017536578 व 9837134116 किया जा सकता है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। मंडलीय प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को लखनऊ में संपन्न होने वाली अंतिम प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु द्वितीय श्रेणी का रेल किराया आरक्षण शुल्क सहित अथवा वास्तविक बस किराया देय होगा।
उन्होंने बताया कि साथ ही लखनऊ में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश दिवस दिनांक 24 से 26 जनवरी 2024 के अवसर पर प्रस्तुति का अवसर भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णय के लिए समिति का निर्णय अंतिम होगा। जिस प्रतियोगिता में 05 से कम दलों के आवेदन प्राप्त होंगे उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा परंतु जनजातीय दलों में तीन दलों की प्रविष्टि के बाद भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन वीके सिंह, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय, जिला संयोजक मदन मोहन लाल, पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--- ब्यूरो रिपोर्ट