ग़ालिब अली इंटर कॉलेज सैदपुर की छात्राओं का यूपी बोर्ड परीक्षाओ में शानदार प्रदर्शन रहा
( हाईस्कूल में रायना एवं इंटर में तैबा मुनीर कॉलेज टॉपर रही )
-----------------
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सय्यद सय्य्द साहब अली ट्रस्ट द्वारा संचालित सय्यद ग़ालिब अली तालिब अली मैमो इंटर कॉलेज सैदपुर कॉलेज के छात्र /छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के हाईस्कूल की मेधावी छात्रा रायना 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर रही वहीं हबीबा फातिमा ने 82.1 प्रतिशत द्वितीय एवं जोया ने 75.1 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा इंटरमीडिएट में तैबा मुनीर ने 78.4 प्रतिशत प्रथम,सानिया अशहर ने 77.8 प्रतिशत द्वितीय एवं लवली पाल 76.6 तृतीय स्थान प्राप्त कर कस्बे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सय्यद शाहिद अली, सय्यद साजिद अली, सय्यद मुजाहिद अली, सय्यद फतेह अली सय्य्द अदनान अली, सय्यद सद्दाम अली ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को
पुरस्कार देने की घोषणा की एवं सभी सफल छात्र /छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंध समिती ने प्रधानाचार्य दाऊद अली तथा सभी शिक्षकों को बधाई दी |
इस अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा और अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
