बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की गला घोट कर हत्या कर दिया, जब परिजनों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दिया, और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तथा घटना की जांच पड़ताल में पुलिस गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव गांव निवासी 28 वर्षीय युवक अरुणेश मिश्रा पुत्र प्रेमदत्त मिश्रा के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बीते 10 दिसंबर दिन रविवार की शाम से लापता हो गया था, और परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों के द्वारा युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी, और आज मंगलवार की सुबह युवक का शव गांव के ही जूनियर विद्यालय के पीछे पड़ा मिला, जिससे गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस के द्वारा फॉरेंसिक डॉग एस्कॉर्ट यूनिट टीम के साथ मिलकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का गांव के ही रहने वाले देवेश नामदेव की पत्नी से अवैध संबंध थे उन्ही के द्वारा युवक की गला घोट कर हत्या की गई है। वहीं पुलिस प्रेमिका व उसके पति को हिरासत में लेकर घटना की पूछताछ में जुटी है।
बाइट- लक्ष्मी निवास मिश्र (अपर एसपी)
बाइट- कमलेश मिश्रा (मृतक का भाई)
रिपोर्ट- रामू तिवारी, बाँदा
